बैंक की मनमानी से शिक्षकों में आक्रोश 

पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-होली जैसे उमंग भरे उत्सवी त्योहार में भी सूबे के नियोजित शिक्षक सरकार व बैंक की मनमानी से वेतन ना मिलने से मायूस व बे रंग के साथ साथ आक्रोशित हैं !

गौरतलब हो कि सूबे के नियोजित शिक्षकों के चार माह के बकाए वेतन भुगतान को लेकर cm नीतीश कुमार ने घोषणा की थी किंतु वह भी ससमय नही मिला और नियोजन इकाई, जिला कार्यालय व बैंक स्तर से टालमटोल रवैया के कारण शिक्षकों को अधूरा वेतन मिला शेष बाधित ही रहा !

 प्राप्त श्रोत के अनुसार, भुगतान को लेकर चेक कट कर बैंक गए दो सप्ताह होने को हैं किंतु बैंक की लापरवाही उदासीनता के कारण शिक्षकों की होली फीकी हुई !

वही TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पo चo के जिला प्रवक्ता अंकित राय की  SBI बेत्तिया के RBO से वार्ता पर बताया कि होली पूर्व सभी प्रकार के वेतन मद की राशि खाते में डाल दी जाएगी जिसकी सूचना जिले के सभी शिक्षकों को दी गई थी किंतु बैंक कर्मी की मनमानी से भुगतान नही हो सका जिसकी आश नियोजित शिक्षक लगाए थे l ऐसे में अब भुगतान ना होने से शिक्षकों में सरकार व बैंक के रवैया को लेकर काफी आक्रोश है ! TSUNSS संघ के जिला प्रवक्ता अंकित राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार व बैंक के खिलाफ प्रदर्शन करने की बाध्यता की जानकारी दी !

जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल राउत नें शिक्षकों से संघीय आंदोलन प्रदर्शन में सहयोग की अपील की और कहा

⏭सुशासन सरकार – शिक्षक लाचार फिंका त्योहार।
⏭न्याय के साथ विकास – नियोजित शिक्षक उदास।