
गरीबनाथ में जलाविषेक के लिये पहलेजा घाट से जलभरी के लिये लगा तांता
#संजय’विजित्वर'(हाजीपुर): सुप्रसिद्ध श्रावनी मेला के अवसर पर पहलेजाघाट से जल भरकर कांवरियों के झुंड बाबा गरीबनाथ पर जल चढ़ाने के लिए हाजीपुर होते हुए झूमते -गाते और बोलबम के नारे लगाते हुए जा रहे हैं ।यह दृश्य हाजीपुर के गांधी चौक का है जहां से महिलाओं, किशोरियों, युवाओं तथा पुरुष कांवरियों की टोली अपने मन में बाबा भोलेनाथ का ध्यान कर अपनी बोलबम चाल में जाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।स्थानीय प्रशासन की ओर से सड़क पर महिला तथा पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए ।जगह-जगह पर स्वयंसेवी लोग के द्वारा कांवरियों को पानी पिलाने की भी व्यवस्था की गई है ।




Recent Comments