छपरा में निर्विवाद रहा है बेगूसराय के एएसपी मिथलेश का कैरियर
 👉इमानदार छवि के साथ बतौर डीएसपी छपरा में लंबा वक्त गुजारा 

छपरा- 
बेगूसराय के एएसपी मिथलेश कुमार द्वारा शराब कारोबारी को पैसे लेकर छोड़ने के आरोपों की खबर सोशल मीडिया में आने के बाद छपरा के लोग हैरत में है।इमानदार छवि  वाले मिथलेश कुमार ने बतौर डीएसपी छपरा में लंबा वक्त गुजारा और अपने कार्यशैली के बदौलत लोकप्रिय बने रहे।कई दुर्दांत अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले एएसपी मिथलेश कुमार द्वारा शराब कारोबारियों से सांठगांठ की खबर को छपरा के लोग एक साजिश से जोड़कर देख रहे है।छपरा के बाद पटना और फिर बेगूसराय में मिथलेश कुमार का कार्यकाल निर्विवाद रहा है।उनके कार्य को देखते हुए जोनल आईजी ने भी सम्मानित किया था और कई संगठनों ने भी उनको सम्मानित किया। हालांकि इस एक मामले में उनका नाम घसीटना कहीं न कही शराब माफिया के गले पर उनका कसता शिकंजा बड़ा कारण प्रतित हो रहा है।

बेगूसराय में पदस्थापना के बाद शराब कारोबारियों के खिलाफ उनकी कारवाई लगातार जारी थी ऐसे हालात में उनके उपर लगे आरोपों की सच्चाई को जांचे बगैर कुछ लोग सोशल मिडिया में उनको एक अपराधी के तरह प्रस्तूत कर रहे है।एएसपी ने अपने सफाई में पहले ही कहा था कि थाना ने क्या किया वह उन्हे मालूम नहीं है लेकिन उन्होने किसी तरह का पक्षपात नहीं किया है।लेकिन इस पक्ष को सोशल मीडिया बिल्कुल ही नहीं बता रहा।