मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

व्यवहार न्यायालय बेतिया के लोकप्रिय अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हजरा की स्मृति में मास्क का वितरण।
प्रखंड के अंबेडकर के रूप में जाने जाते थे स्वर्गीय हजरा।
मझौलिया पश्चिम चंपारण।
व्यवहार न्यायालय बेतियाके लोकप्रिय अधिवक्ता तथा मझौलिया प्रखंड के अंबेडकर के रूप में चर्चित स्वर्गीय हीरालाल हजरा की स्मृति में उनके पुत्र सत्य प्रकाश द्वारा रविवार को मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 में मास्क का वितरण किया गया। सत्यप्रकाश ने बताया कि मास्क का वितरण पूरे पंचायत के घरों में किया जाएगा। इस कोविड-19 महामारी में बचाव के मुख्य साधनों में मास्क भी एक है। उन्होंने कहा कि मेरे स्वर्गीय पिता जी सदैव सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। लोगों के सुख-दुख में सदा शामिल होते थे। उन्हीं से सामाजिक सेवा भावना की प्रेरणा लेकर इस आपदा की घड़ी में लोगों के बीच मास्क का वितरण किया जा रहा है। इधर आमोद मुखिया विनोद मुखिया कमलेश राम रोहित देव सुनील सानू सिराज भाई माधव मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी समीर पासवान अहमद अंसारी विशाल वैभव धनंजय मुखिया लालबाबू पासवान दीपक कुमार समीर पासवान आदि ने नम आंखों से मास्क ग्रहण किया। तथा अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हीरालाल भाई एक सच्चे इंसान थे। जो हमारे दुख सुख में बराबर के भागीदार हो जाया करते थे।। बताते चलें कि सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हुए इस मास्क वितरण पर लोगों ने अधिवक्ता स्वर्गीय हीरालाल हजरा को याद किया तथा उनके पुत्र सत्य प्रकाश को बधाई दिया तथा कहा कि वह अकेला नहीं है हम सब तुम्हारे साथ हैं। वही सत्य प्रकाश ने भी सब का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप लोग ही मेरे अभिभावक के समान हैं।
वितरण के समय स्वर्गीय हजरा के बचपन के दोस्त पढ़ाई के दोस्त और वकालत के दोस्त आशिक अंसारी के साथ-साथ छड़ सीमेंट वयवसायी सुमन कुमार पांडे वार्ड सदस्य विपिन कुमार खरवार पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौरसिया रामेश्वर चौरसिया जादूगर सैफ अली आदि मौजूद थे।