रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बाद भी तस्कर बाज़ नही आ रहे हैं आए दिन पुलिस के हत्थे चढ़ते नज़र आ रहें है ।ताज़ा मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के खुरी पुल के नीचे स्तिथ मछली मार्केट के पास की है ज़ँहा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लग्ज़री कार की डिक्की में छिपा कर रखी 5 प्लास्टिक की बोरी में रखी लगभग 740 पिस देशी शराब बरामद किया है वहीं वाहन पर सवार एक युवक को अपने गिरफ़्त में लिया है ।

वहीं गिरफ़्तार युवक की पहचान अशोक कुमार पिता सुरेश मेहता घर नया गाँव गुलजार बाग़ थाना आलमगंज ज़िला पटना का निवासी बताया जाता है ।