एकमा : हुस्सेपुर में नवनिर्मित ज्ञानदीप पुस्तकालय का आज उद्धघाटन करेंगे सांसद सिग्रीवाल, तैयारियां पुरी
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा विधानसभा क्षेत्र के हुस्सेपुर ग्राम में नवनिर्मित ज्ञानदीप पुस्तकालय का उद्घाटन महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल करेंगे। शनिवार को ज्ञानदीप पुस्तकालय के उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहेंगे। आपको बता दे कि सांसद सिग्रीवाल की निधि से ही इस पुस्तकालय का निर्माण हुआ है।

इस संबंध में एकमा विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल के प्रभारी अविनाश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को ज्ञानदीप पुस्तकालय के उद्धघाटन को ले सारी तैयारियां पुरी की जा चुकी हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि एकमा में इस प्रकार के पुस्तकालय की बहुत आवश्यकता थी जिसकी मांग सांसद से की गई थी जिसके बाद एकमा विधानसभा में इस पुस्तकालय का निर्माण हुआ है।




Recent Comments