तरैया 31.05.2020

माधोपुर पंचायत के मध्य विद्यालय माधोपुर हिंदी ब्लॉक क्वारेंटाइन कैम्प से घर जाने वाले प्रवाशियो को सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू यादव ने सम्मानित किया।सरपंच ने बताया कि मध्य विद्यालय माधोपुर हिंदी क्वारेंटाइन के 20 प्रवाशी 14 दिन के क्वारेंटाइन पूर्ण कर आज अपने घर जा रहे थे।जिन्हें फूल माला पहनाकर व मिठाई का एक -एक पैकेट देकर सम्मानित किया गया।जिससे प्रवाशियो का मनोबल बढ़ा रहे।उक्त मौके पर सुदामा राय,तारकेश्वर राय, जगदीश राय,भूलन राय,राकेश राय, अशोक राय,अजय राय व अरुण राय उपस्थित थे।