बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ विषयक ज॒नजागरुकता के लिए नुक्कड़ मैजिक शो -:
छपरा : लोक सम्पर्क एवं संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,, भारत सरकार,क्षेत्रीय कार्यालय-पटना से सम्बद्ध जादूगर आर0के0तिवारी ग्रुप,वैशाली के द्वारा इस सारण जिले मे ग्रामीण छपरा प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों माला,मौना जटही,मेथवलिया,मुशहरटोला लालबाजार,करिंगामुशहरी तथा मिश्रौलिया मे “बेटी बचाओ-बेटी पढाओ”विषयक जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ मैजिकशो कर प्रकाश डाला गया ।इन का्यक्रमों को वाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती मीरा कुमारी ने कुशल मोनेटरिंग की ।जन जागरूकता के क्रम मे जादूगर आर०के०तिवारी ने बेटियों को सम्मान देने,भ्रूहत्या से डरने कीबात बताई क्योंकि सरकार ने इसके लिए 10वर्ष की सजा का प्रावधान बना दिया है।बेटियों के ।लिए सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या सम्रीद्धि योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,कन्या विवाह योजना पर पूर्ण प्रकाश डालते हुए इससे लाभान्वित होने की बात बताई गई।उपस्थित जनों नें जादू के करिशमों का भरपूर लुफ्त उठाया और बेटियों को बचाने फिर उसे भरपूर शिक्षा एवं उचित संस्कार देने की बात को सवीकार किया। इन कार्यक्रमों मे महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती पूनम जी,श्रीमती भारती जी,श्रीमती स़ीमा जी,श्रीमती प्रियाराज जी वगैरह ने अपनी सहभागिता बनाकर भरपूर सहयोग प्रदान की।