बेगूसराय सांसद भोला सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
संवाददाता बिदूपुर ( वैशाली)
बिदूपुर बेगूसराय के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता भोला सिंह के निधन पर कई राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त करते हुए बिदूपुर प्रखण्ड अंतर्गत अरुणा भारत गैस एजेंसी समिप उनके चित्र पर भाजपा के दोनो मंडल अध्यक्ष के मौजूदगी में श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।

इसके बाद वही सभी कार्यकर्ताओं ने बैनर तले व हाथो में तख्ती लिए रावण बध के दरम्यान अमृतसर रेल हादसें में मृतकों को मृत आत्मा को शान्ति के लिए बिदूपुर स्थित गांधी चौक पहुँचकर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।