19वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण टीम का हुआ चयन

दैनिक खोज खबर, छपरा : सूबे के मोतिहारी में आगामी 3 जनवरी से 5 जनवरी 2020 तक चलने वाली 19वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सारण जिला की टीम का चयन स्थानीय शिशु पार्क छपरा में किया गया। इस अवसर पर संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, पंकज कश्यप, डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह, रोहित कुमार सिंह एवं मोहित कुमार सिंह सहित संघ के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे । आपको बता दे कि पिछले दिनों आयोजित ट्रायल के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए किया गया था जिनमें से आज 15 सदस्य दल का निर्धारण किया गया है टीम में चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :- प्रिंस कुमार
अंकित कुमार
विकास कुमार
राहुल कुमार
आयुष कुमार
सूरज कुमार
जीवत कुमार
पुष्कर कुमार
छोटू कुमार
रितेश कुमार
विवेक कुमार
प्रिंस कुमार
करण कुमार
अमन कुमार
आशुतोष कुमार

कब्बडी के लिए चयनित सारण की टीम

सबजूनियर कब्बडी प्रतोयोगिता के लिए चयनित इस टीम को शुभकामना देने वालों में संघ के अध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी संरक्षक डॉक्टर हरेंद्र सिंह, देव कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, जीनत जरीन, धर्मेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, सौरभ पांडे, संजीव सिंह, सभापति बैठा, राकेश सिंह, सुशील सिंह, भंवर किशोर, राजेश सिंह, कुमार कौशलेंद्र, राठौर नितान्त सहित संघ के सभी पदाधिकारी शामिल है तथा सब ने उम्मीद जताई है कि राज्य स्तरीय सब जूनियर चैंपियनशिप में सारण की टीम विजेता होने का गौरव हासिल कर जिले का नाम रोशन करेगी।

कब्बडी खेल रही सारण की टीम