पानापुर(सारण)शराब पीकर परिजनों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करनेवाले एक युवक को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया ।बताया जाता है कि रसौली गांव निवासी शेख अजहर उर्फ किताबुद्दीन का पुत्र महम्मद मुस्ताक रोजाना की तरह शुक्रवार को भी शराब पीकर परिजनों के साथ मारपीट कर रहा था ।पुत्र की कारगुजारी से तंग पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया एवं उसकी जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई ।वही पुलिस ने लगुनी गांव में छापेमारी कर शराब बरामदगी मामले में नामजद मिथिलेश कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया ।थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया ने बताया कि शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।