राष्ट्रगान कब गाया जाता है नही बता सके पुलिसकर्मी
राकेश फौजदार
भरतपुर 20 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में बुधबार को पुलिस के एक आला अफसर के सामने वार्षिक निरीक्षण के दौरान आयोजित परेड़ के निरीक्षण तथा मार्च मास्ट की सलामी के बाद उस समय भरतपुर पुलिस को उस समय शर्मसार होना पड़ गया जब आला अफसर द्वारा सामान्य ज्ञान के पूछे गए सबालों का जबाब भी पुलिसकर्मी नही दे सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा प्रबंधन एवं यातायात के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीएल सोनी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान यह हुआ। बताया गया कि पुलिसकर्मी राष्ट्रगान कब गाया जाता है, टीम भावना एवं अनुशासित रहने के लिए क्या किया जाता है जैसे सवालो पर बगले झांगने लगे।




Recent Comments