बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े विधुत कर्मी से लूटे पांच लाख रुपये

बनियापुर (सारण): स्थानीय थाना क्षेत्र के बनियापुर मेला के पास एन.एच. 331 पर अज्ञात अपराधियों ने विद्युत कर्मी से पांच लाख से अधिक की राशि लूट फरार हो गये । बताया जाता है की विधुत कर्मी राजस्व की वसूली कर बैक मे पैसा जमा करने जा रहे थे की दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियो ने पीछा कर पिस्टल के बल पर पांच लाख इकतीस हजार एक सै इग्यारह रूपये लुट फरार हो गये । विद्युत कैशियर राधेश्याम राय और जुनियर एकाउण्टेण्ट अतुल कुमार तरंग कोल्हुआं ग्रिड से एक बाइक पर सवार हो वसूली के पैसा बनियापुर स्थित पीएनबी शखा मे जमा करने जा रहे थे। वे दोनो लोग जैसे ही बनियापुर मेला के निकट पंहुचे तो दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधी पीछा कर विद्युत कर्मी को पिस्टल दिखा रोकने का प्रयास किया और अपराधियो ने विद्युत कर्मी की बाइक मे धक्का मार गिरा दिया। गिरने के बाद अपराधियो ने कर्मी राधेश्याम के सर पर पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल करने के बाद पीछे बैठे अतुल के हाथ से रूपये से भरा बैग छीन पुनः आने वाले दिशा मे ही फरार हो गये।अज्ञात अपराधियो ने पिस्टल के बट से प्रहार कर एक विद्युत कर्मी को आंशिक रूप से घायल कर दिया। सुचना पर एसडीपीओ अजय कुमार थानाघ्यक्ष मिथिलेश कुमार एंव सहाजितपुर थानाघ्यक्ष रामविनय पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुच मामले की जांच में लगे थे।




Recent Comments