बुजुर्ग से उचक्कों ने उड़ाया 40 हजार रुपए
# परवेज अख्तर सिवान
महाराजगंज (सिवान) :
मुख्यालय के प्रकाश पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार उचक्कों ने एक बुजुर्ग
व्यक्ति की थैली को झपट्टा मार 40 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना
शुक्रवार की दोपहर की है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के माड़र
गांव निवासी अली अख्तर मियां शादी को लेकर महाराजगंज शहर मुख्यालय स्थित
भारतीय स्टेट बैंक शाखा से रुपए की निकासी करने आए थे। वे बैंक
से रुपए निकासी कर बाहर निकले और प्रकाश पेट्रोल पंप पर
अपनी बाइक में तेल भरवाने लगे। तभी पहले से घात लगाए बैठे
अज्ञात बाइक सवारों ने रुपए भरी थैली झपट्टा मारकर फरार हो गए।
पीड़ित ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है।
—




Recent Comments