महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत
# परवेज अख्तर सिवान
मैरवा (सिवान) : थाना क्षेत्र के धरहरा में एक महिला
की मौत शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में हो गई। पुलिस के वहां
पहुंचने के पहले ही ससुराल वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
पूछताछ के बाद पुलिस वापस लौट गई। घटना के बाद पहुंचे
मायके वाले भी मुंह खोलने के बचते रहे। चर्चा महिला हो रही है कि
मौत फंदा पर लटक जाने से हुई। वहीं मृतका के ससुराल वालों
का कहना है कि उसकी तबीयत खराब होने से मौत हुई।
बताते हैं कि थाना क्षेत्र के धरहरा के हरिशंकर राजभर की पत्नी की
मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जबकि ससुराल पक्ष का
कहना है कि रात में घर में मछली बना था। सभी ने खाया।
देर रात ललिता देवी ने पेट दर्द की शिकायत की। तबीयत बिगड़ती चली गई
और मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत को लेकर कोई भी
आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मृतका के पति मजदूरी करते हैं।
उसे एक पुत्र और एक पुत्री है।
—




Recent Comments