डोरीगंज-:
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के झौवा पंचायत की बीडीसी सदस्या संजु देवी ने क्षेत्र के हॉकरों एवं पत्रकारों को कोरोना योद्धा के रुप मे सम्मानित किया ।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सभी हॉकरों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र , रेनकोट , सेनेटाइजर , साबुन एवं मास्क देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे भी अपना जीवन दाव पर लगाकर हॉकर एवं पत्रकार समाज सेवा मे लगे हुए है जो काबिले तारिफ है ।

इस अवसर पर मुख्यरुप से बी डी सी प्रतिनिधि तारकेश्वर राय , महेन्द्र राय , समाजसेवी शंकरशरण श्रीवास्तव ,  डॉ सुकदेव प्रसाद , अनिल मिश्र , साजन कुमार , शैलेन्द्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे ।