जमीनी विवाद में मारपीट , दोनों पक्ष के लोग ज़ख़्मी

मढ़ौरा (सारण): रविवार को गौरा ओपी क्षेत्र के शेरपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के शालिग्राम सिंह औऱ विजय सिंह गंभीर ज़ख़्मी हो गये। जबकि दूसरे पक्ष से बबलू सिंह ज़ख़्मी बताये जाते है। दोनों पक्षों के घायलों का मढ़ौरा अस्पताल में इलाज चल रहा था। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी।
जमीनी विवाद में मारपीट , दोनों पक्ष के लोग ज़ख़्मी




Recent Comments