मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर एक्सयूवी कार गड्ढे में पलटी
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़ी मुसहर टोली गांव के पास अनियंत्रित एक्सयूवी कार गड्ढे में पलट गई। जिसमें एक्सयूवी कार क्षतिग्रस्त हो गया वहीं सवार एक शख्स गंभीर हालत में सीएचसी मशरक में प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सयूवी तेजी से पटना की तरफ जा रहा था कि अनियंत्रित होकर गढ़े में पलट गया। घायल उतर प्रदेश के देवरिया जिला के पीपरा निवासी युगल किशोर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अजितेश कुमार हैं।




Recent Comments