सारण/मांझी।
सोमवार की सुबह मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव के समीप सात बोरे में छुपाकर रखी गई सात सौ लीटर देशी शराब ग्रामीणों के सहयोग से मांझी थाना पुलिस ने बरामद किया है। हालाँकि ग्रामीण व पुलिस की इस संयुक्त कारवाई की भनक लगते ही सभी कारोबारी भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि कारोबारियों द्वारा सरयू नदी के रास्ते नाव से प्रतिदिन शराब लाया जाता है तथा वही से डिलीवरी दे दी जाती है। शराबबंदी में यह धंधा यहां खूब फल फूल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मटियार गांव के युवक सुबह-सुबह सड़क पर बहाली के लिए दौड़ लगा रहे थे तभी एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल पर शराब लादकर ले जाते दिख गया।वहीं पर युवकों को मोटरसाइकिल से आ रही दुर्गंध के बाद शक हुआ तथा उन लोगों ने चालक को रोका तो चालक गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पता चला कि इस मे देशी शराब है। उस स्थान की जानकारी दी। शराब के कारोबारी द्वारा बताए गए उस स्थान को जब ग्रामीणों द्वारा तलाशी की गई तो वहां सात बोरा देसी शराब मिला।देशी शराब मिलने के बाद से ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना माँझी थाना पुलिस को दी गई।देशी शराब की सूचना पाकर मांझी थाना के एसआई श्याम किशोर यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शराब को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों को पुलिस के कार्य में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। माँझी थाना पुलिस से ग्रामीणों ने शराब के कारोबारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।