मोतिहारी में पहला ऑक्सीजन प्लांट चालू 

-रहमानिया मेडिकल सेंटर पर डीएम ने किया ऑक्सीजन प्लांट का  उद्घाटन

  • जिले का है पहला क्रियाशील ऑक्सीजन प्लांट 

मोतिहारी, 7 अगस्त।
शनिवार को रहमानिया मेडिकल सेंटर, मोतिहारी में मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उन्होंने बताया कि  जिले में यह पहला ऑक्सीजन प्लांट है जो पूरी तरह से क्रियाशील है। जिला पदाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि  जिले भर में यह पहला ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट स्थापित किया गया है। जिला वासियों के लिए अत्यंत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जिले में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। भविष्य में ऑक्सीजन जेनरेटर के मामले में हम पूरी तरह आत्मनिर्भर होंगे।
सफाई, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने टीकाकरण केंद्रों को देखते हुए निर्देश दिया कि टीकाकरण केंद्रों पर भीड़भाड़ कम दिखे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया ताकि लोगों को व्यवस्थित ढंग से टीका दिया जा सके। सेंटर पर सफाई, पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था आदि करने का निर्देश दिया। साथ ही जो स्वास्थ्य कर्मी टीका लगा रहे हैं उनके नाश्ते का भी व्यवस्था करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने भीड भाड़ वाले सेंटर पर फोर्स की प्रतिनियुक्ति के लिए  विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया। 
टेस्ट को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाया जाए
जिलाधिकारी ने कहा कि टेस्ट को ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों का टेस्ट किया जाए। पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेट किया जाए। बैंकों में भीड़ हो रही है इस स्थिति में वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए, मास्क चेकिंग करायी  जाए। कोविड मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाए । जिलाधिकारी ने  लोगों से अपील करते हुए कहा कि – कोरोना महामारी से बचाव के लिए  कोविड प्रोटोकॉल का पालन बेहद आवश्यक है । इसका पालन अवश्य करें ।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,निदेशक डॉ तवरेज अजीज , अंचलाधिकारी  संतोष कुमार सुमन , थाना प्रभारी, नित्यानंद चौहान ,डब्ल्यूएचओ के डॉ परवेज , डॉ केएन सिंह , डॉ नागमणि सिंह ,खुर्शीद अजीज आदि उपस्थित  थे।

जिला प्रशासन की जिलावासियों से अपील-
-मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें, 
-भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, 
-दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें,
-नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं 
-कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर पर संपर्क करें ।