
तरैया पंचायत के बीएलओ, ग्रामीण जनता के साथ मध्य विद्यालय हरखपुरा में बैठक किया
सारण/ तरैया
16 जून को मेगा कैंप में होने वाली टीकाकरण को लेकर बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने तरैया पंचायत के बीएलओ, ग्रामीण जनता के साथ मध्य विद्यालय हरखपुरा में बैठक किया।बैठक में बीडीओ ने बताया कि 16 जून को मेगा कैम्प के अंतर्गत 18 से 44 वर्ष एवं 45+ के लाभार्थियो को covid-19 का वैक्सीनेशन चंचलिया पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 247 व 248 उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजधानी,तरैया पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 249 व 250 उत्क्रमित मध्य विद्यालय गण्डार,मतदान केन्द्र संख्या 251 उत्क्रमिक मध्य विद्यालय हराखपुरा,मतदान केंद्र संख्या 252 प्राथमिक विद्यालय रामकोला में मेगा कैंप के तहत टीकाकरण का आयोजन किया गया है।बैठक में उपस्थित लोगों से टीकाकरण के फायदे गिनाते हुए टीका लेने का आग्रह किया।बैठक के बाद बीडीओ ने हरखपुरा व रामकोला स्थित डोर टू डोर सम्पर्क कर लोगों से टीका लेने के लिए आग्रह किया।




Recent Comments