
अमनौर की बेटी ने बिहार न्यायिक परीक्षा में लहरायी सफलता की परचम , तेजस्वनी जयसवाल बनी न्यायाधीश
अमनौर/सारणः प्रखंड के अमनौर हरनारायण गांव निवासी अधिवक्ता चन्द्रेश्वर प्रसाद जयसवाल की पुत्री तेजस्वनी जयसवाल ने बिहार न्यायिक परीक्षा में सफलता अर्जित कर परिवार व गांव का नाम रौशन किया है.बिहार न्यायिक परीक्षा में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में ग्यारहवीं स्थान प्राप्त की है.शुरू से ही मेधावी रही तेजस्वनी की प्रारंभिक पढ़ाई कन्या मध्यविधालय, अमनौर से की है. ग्रेजुएशन (Math honours.) साइंस कालेज,पटना से की. वहीं कानून की पढ़ाई लव यूनिवर्सिटी दिल्ली से पूरी कर फिलहाल वकालत कर रही थी. 2017-18 में Thomson reuters and integreon pvt ltd मे काम किया .2018 में बीना कोचिंग किये preparation for judiciary की तैयारी शुरू की . अंततः मेहनत रंग लाया और पहली बार मे ही तेजस्वनी जयसवाल ने बिहार न्यायिक परीक्षा में सफलता अर्जित की. सफलता की खबर सुनकर अमनौर मे उनके परिजनों को बधाईयों का ताता लग गया. मालूम हो कि तेजस्वनी जयसवाल के पिता चन्द्रेश्वर प्रसाद जयसवाल छपरा कोर्ट में वकालत पेशा से जुड़े हैं वहीं माता माला जयसवाल जनवितरण प्रणाली के विक्रेता हैं. अमनौर के लोगों ने बताया कि अमनौर ही तेजस्वनी सारण जिले की मान बढाने का काम किया है.




Recent Comments