नए नागरिकता कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व विधायक ने किया बैठक,12 जनवरी को तरैया में होगा परिचर्चा

तरैया(सरन) 09.01.2019 :
नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा एवं परिचर्चा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को तरैया भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक जनक सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।जिसमें 12 जनवरी को वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ लोग नागरिकता संसोधन बिल के विरुद्ध लोगो को गुमराह कर रहे है।जिससे गुमराह होने की जरूरत नहीं है।परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगो को एनआरसी व सीएए के बारे में लोगों को बताया जाएगा ताकि लोग गुमराह नहीं होंगे।विधायक ने गाँवो में भ्रमण कर परिचर्चा को सफल बनाने की लोगो से अपील किया है।तथा 16 जनवरी को वैशाली में आयोजित गृह मंत्री के सभा मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की विधायक ने अपील की है।12 जनवरी को विभिन्न गाँवो से तिरंगा यात्रा निकलकर कॉलेज परिसर में परिचर्चा कार्यक्रम में लोग पहुँचेंगे।पूर्व विधायक ने कहा कि वैसे लोग जिन्हें एनआरसी और सीएए के बारे में नहीं जानते है वही लोग लोगो को भ्रमित कर रहे है।ऐसे बहुरूपिये से दूर रहे और देश को खंडित होने से बचाये। उक्त मौके पर गुड्डु कुशवाहा, सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,रामाधार सिंह,योगेन्द्र सिंह कुशवाहा,विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह,शत्रुध्न सिंह,उमेश प्रशाद सिंह कुशवहा,शारदानंद प्रशाद सोनी,जिला प्रवक्ता मनोज गिरी,उमेश कुशवहा, विनय कुमार सिंह,सत्येन्द्र प्रशाद सिंह,राहुल राम,भोला सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments