बीएड परीक्षा के दौरान जगदम कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर युवकों ने की गरखा बीडीओ के साथ बदसलूकी , प्राथमिकी दर्ज
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज -:
“”””””””””
बीएड की परीक्षा के दौरान जगदम कॉलेज मे गरखा बीडीओ के साथ जबरदस्ती कर परीक्षा हॉल मे प्रवेश करने को ले कुछ शोखमिजाज युवक बदसलूकी पर उतर आए इस दौरान युवको के द्वारा बीडीओ के साथ धक्का मुक्की भी की गई इतना ही नही परिसर से बाहर निकलने पर युवको ने बीडीओ को देख लेने की धमकी भी दी ।
इस संबंध मे गरखा बीडीओ पुलक कुमार ने छपरा रामलीला मठिया निवासी रामलखी ठाकूर के पुत्र सत्येन्द्र कुमार तथा जलालपुर थानाक्षेत्र के किशुनपुर गाँव निवासी राघवेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र रंजन कुमार दो युवको के विरूद्ध मुफस्सिल थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे बताया है कि जगदम कालेज मे चल रहे बीएड की परीक्षा के दौरान हॉल के अन्दर दाखिल होने को लेकर दोनो युवक के द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई प्रवेश से रोके जाने पर बाहर निकलने के बाद देख लेने की धमकी भी दिया जिसके बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी ।
थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।