*झगड़ा में हो रहे हो हल्ला का विरोध करने पर एक व्यक्ति को पीटा, एफआईआर दर्ज*
तरैया(सारण):06.09.2018।
थाना क्षेत्र के मुरलीपुर झिंगना गाँव मे मुखिया के घर पर झगड़ा में हो रहे हल्ला को देखकर एक व्यक्ति ने विरोध किया तो कुछ लोगो ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।घायल बलिराम मांझी ने इस संबंध में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमे बुधु मांझी,टुनटुन मांझी एवं अनिल मांझी को अभियुक्त बनाया गया है।पिड़ित ने आरोप लगाया है कि मुखिया जी के घर
पर मुकदमा सुलह करने के लिए कुछ लोग हल्ला कर रहे थे।इसी बीच उसी रास्ते से मैं शौच कर आ रहा था।तो मैं वहाँ रुक कर लोगो को समझाने लगा कि हल्ला मत कीजिए शांतिपूर्वक बैठकर समझौता कर लीजिए।इसी बात पर उक्त लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया।