पश्चिम बंगाल के हुगली से अपह्रृत बालक बरामद , अपह्रता गिरफ्तार-;
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
8 जूलाई को हुगली जूट मिल के सटे कालोनी से अपह्र्त 4 वर्षीय राजा ठाकुर को बंगाल पुलिस ने डोरीगंज पुलिस के सहयोग से हाजीपुर सीडब्लूजेसी से बरामद किया है। वहीं अपहरणकर्ता को डोरीगंज थाने के मुसेपुर से गिरफ्तार किया है । बंगाल पुलिस के अनुसार 8 जूलाई को हुगली जूट मिल, गार्डन रिच रोड से सीमा देवी के 4 वर्षीय पुत्र राजा ठाकुर का अपहरण हो गयाथा। जिसकी प्राथमिकी सीमा देवी ने वहीं थाने में दर्ज करायी थी। अपहरण की घटना पर त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अपना काम शुरू की। अनुसंधान के दरम्यान सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध बच्चा को लेकर जाते दिखे। जिसमें एक युवक विजय कुमार की गिरफ्तारी कोलकता से कर दूसरे अभियुक्त का नाम व पता मालूम किया । विजय को लेकर बंगाल पुलिस दूसरे अभियुक्त के रूम पर छापेमारी कि जहां से वह गायब था। गायब होने की स्थिति में दूसरे अभियुक्त के दो बड़े भाई अवधेश ठाकुर व हरेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया । वहीं बड़े भाई अवधेश ठाकुर व विजय कुमार को लेकर पुलिस डोरीगंज पहुंची । जहां डोरीगंज पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित उसके आवास पर छापेमारी की। जहां से अपहरणकर्ता सचितानंद ठाकुर शनिवार की सुबह से ही गायब था। सचितानंद ठाकुर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 9 जुलाई सोमवार को कोलकता से घर आया था। शनिवार के अहले सुबह अपना मोबाइल घर पर छोड़ अपनी बीवी का जेवर व अपना आधार कार्ड लेकर निकला है। बच्चा अपहरण की घटना से सारा परिवार आश्चर्यचकित था। शनिवार को देर रात सचितानंद ठाकुर जब अपने घर आया तो उसके परिजनों ने उसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा व इसकी सूचना डोरीगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही डोरीगंज व बंगाल पुलिस सचितानंद ठाकुर के घर पर पहुंच उसे अपने गिरफ्त में लेकर चली गयी। पुछताछ के दौरान सचितानंद ठाकुर ने पुलिस को बताया कि बच्चा को साठ हजार रुपये मे बेचने की योजना थी। लेकिन पुलिस की दबिश को देखते हुए व अपनेे दोनों भाइयों की गिरफ्तारी की खबर सुन व बंगाल पुलिस को घर पर आने की बात सुन डर कर बच्चे को नहींं बेच सका। बच्चा को लावारिस बताया व हाजीपुुर सिडब्लू जेसि में जमा करा दिया था। वहीं सचितानदंं ठाकुर के बतानेे पर बंगाल पुलिस ने अपहरणकर्ता को लेकर हाजीपुर जा बच्चा को सुरक्षित पाया। वहीं बच्चा बरामद कर बंगाल पुलिस अपहरणकर्ता व बच्चा को लेकर बंगाल रवाना हो गए। बंंगाल पुुुलिस के साथ छापेमारी में डोरीगंज थानाध्यक्ष राम एक बाल प्रसाद व एस आई संजीव कुमार सुमन दल बल के साथ शामिल थे