मधेपुरा:समान काम समान वेतन को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने दिया धरना-प्रदर्शन

कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर” चौसा, मधेपुरा

बिहार राज्य पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक के आह्वान  पर आज चौसा प्रखंड परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ चौसा इकाई द्वारा समान काम- समान वेतन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने की।

धरना प्रदर्शन में संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के कारण आज हमारे शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिल पा रहा है ।यह सरकार अवसरवादी एवं स्वार्थी सरकार है। जिन्हें शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है।

बिहार में सभी तरह के सरकारी कार्य जैसे निर्वाचन, जनगणना, बालगनणा, पशुगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शिक्षकों से करवाए जाते हैं।लेकिन सरकारी कर्मचारी मानने के लिए सरकार तैयार नहीं है। और ना ही सरकारी कर्मचारियों की तरह तमाम सुविधाएं देने के लिए तैयार है।

संघ के सचिव मंसूर नदाफ ने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त संख्या में नियमित शिक्षक नहीं हैं। राज्य के 75% विद्यालयों में नियोजित शिक्षक विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। और शिक्षा में गुणवत्ता सुधार हुआ है, फिर भी सरकार वित्तीय मामले  एवं वित्तीय  प्रभार को लेकर नियोजित शिक्षक को मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रही है। यह कदापि नहीं होने देंगे।

प्रखंड प्रवक्ता अरविंद आनंद ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए हम शिक्षक- शिक्षिकाओं को काफी संघर्ष करना होगा, तभी समान काम समान वेतन का लाभ हम ले सकेंगे।

उन्होंने सभी शिक्षक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लेने का आवाहन किया ।
संघ के उपाध्यक्ष पंकज कुमार भगत ने कहा कि इस आंदोलन के के बदौलत ही सेवाशर्त, समान काम -समान, वेतन 7 वें वेतन का लाभ आदमी मिल पाएगा। भालचंद्र मंडल ने कहा कि हम चट्टानी एकता के साथ मधेपुरा एवं पटना की धरती को पाट दें।

धरना प्रदर्शन को राधेश्याम पासवान, संयुक्त सचिव प्रणव कुमार , अमित सूर्यवंशी,राजेश पासवान ,डॉक्टर ब्रजकिशोर ब्रजेश,राघव कुमार, संजय पासवान ,धीरेंद्र दर्वे, मनोज पासवान, प्रेम प्रकाश, कुंदन कुमार, अशोक कुमार ,शशि भूषण, अजय कुमार, अशोक दास, निरंजन सिंह, रविंद्र जायसवाल, दिनेश कुमार, बीरबल पासवान, रेणु कुमारी, कुमारी नीलम, कुमारी रीना, श्वेता कुमारी, विन्दुला कुमारी, संजय कुमार सुमन ,अरुण कुमार ,रतन कुमार मंडल, नुजहत परवीन ,वरुण कुमार पासवान ,रंजीत कुमार, सुदामा पासवान, मनोज सिन्हा,  मोहम्मद नासिर, हलधर कुमार, मदन कुमार यादव ,प्रमोद कुमार भारती ,अरुण कुमार शेखर, पवन कुमार यादव ,रुपेश कुमार, लाल बहादुर यादव ,रामचंद्र सिंह, उषा कुमारी, विभा कुमारी ,रेहाना खातून,रिंकू प्रसून, रंभा कुमारी, मुकेश कुमार सतनारायण यादव माखनलाल चतुर्वेदी आदि मौजूद थे ।धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों के शिष्टमंडल में प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा को अपना माँग पत्र सौंपा ।