जदयू पंचायत कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न
बिदुपुर(वैशाली): बिदुपुर प्रखण्ड के सैदपुर गणेश पंचायत एवं रहिमापुर पंचायत में जनता दल यूनाईटेड पंचायत कार्यकारिणी बी एल ए बुथ कमिटी एवं क्रियाशील सदस्यों की बैठक हुई सैदपुर गणेश पंचायत के पंचायत अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता एवं रहिमापुर पंचायत अध्यक्ष अवध किशोर चौरसिया के अध्यक्षता में दोनों पंचायतों की बैठक हुई। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष रविन कुमार सिन्हा जिला सह संगठन प्रभारी किशोर कुमार सिंह एवं प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश ने बैठक को सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने पार्टी के मजबूती के लिए बुथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर की कमिटी को सशक्त बनाने पर बल दिया क्योंकि पार्टी का जड़ बुथ और पंचायत ही होते है जिला सह संगठन प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक मिले इसके लिए सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी वचनवद्ध है हम सभी लोगो की जिम्मेदारी बनती है कि इसके लिए आगे आये और पार्टी हित में पार्टी को बुथ और पंचायत स्तर पर पूरी तन्मयता के साथ सबल बनाये ! प्रखण्ड अध्यक्ष श्री मुकेश ने पार्टी के मजबूती के लिए दिन रात हमेशा कार्यकर्त्ताओं के बीच जाकर कार्यकर्त्ताओं के समस्याओं को अपने स्तर से समाधान करने में लगे रहते है जिससे कार्यकर्त्ताओं को पार्टी के प्रति रुचि बढ़े और लोग दृढ़निश्चयी होकर हमारे साथ चले और पार्टी के नीति सिद्धान्तों को आमजनों तक पहुचाए। बैठक में ध्रुव नारायण चौधरी, राधा देवी, महेश प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, ललित कुमार भारद्वाज आदि ने अपना विचार व्यक्त किये।