
मांझी। प्रखंड के डुमरी गांव निवासी भरत महतो के पुत्र घर्मेन्द्र कुमार की मौत की खबर मिलने के बाद महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिजन को इस ढ़ाढ़स बंधाया। सांसद ने इस दौरान परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस घटना में घायल मजदूर राकेश की मां से मिलकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। मालूल हो पिछले शनिवार को बेंगलुरू में काम के दौरान प्रिया इंजीनियरिंग में हुए हादसे में डुमरी गांव निवासी दो युवक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसमे एक कि मौत हो गयी थी। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक का इलाज अभी बेंगलुरु में चल रहा है।सांसद ने मांझी के बीडीओ नील कलम से बात कर पीड़ित परिजनों को सरकार के तरफ से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही।इस मौके पर हेम नारायण सिंह शिवाजी सिंह राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यू सिंह पूर्ब जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज जितेंद्र सिंह, प्रो रधुनाथ ओझा, अरविंद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments