बिहार राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका हाकी चैंपियनशिप के लिए सीवान टीम घोषित

सीवान [ 22 मार्च ]हाकी बिहार द्वारा सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित प्रभा प्रकाश डीग्री कालेज के परिसर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित सब जूनियर बालिका राज्य हाकी चैम्पियनशिप हेतु हाकी सीवान की सचिव संगीता देवी व संयोजक संजय पाठक द्वारा सीवान टीम की घोषणा कर दी गई है ।गौरतलब हो कि हिमेश्वर खेल मैदान लक्ष्मीपुर , मैरवा में आयोजित चयन शिविर में 18 सदस्यीय सीवान टीम की घोषणा की गई । हाकी सीवान के जिला संयोजक संजय पाठक ने बताया कि सीवान जिला मे आयोजित हो रहे इस चैंपियनशिप से बिहार राज्य की टीम का गठन किया जाएगा।बिहार टीम का पांच दिवसीय का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी रघुनाथपुर प्रखंड स्थित प्रभा प्रकाश डीग्री कालेज के परिसर में किया जाएगा ।श्री पाठक ने बताया कि सब जूनियर बालिका राज्य हाकी चैम्पियनशिप हेतु हाकी सीवान टीम की कमान राष्ट्रीय खिलाड़ी खुश्बू कुमारी को सौंपी गई है। टीम में ज्योति तिवारी, पायल कुमारी, सोनाली कुमारी, रुवी कुमारी, सोनालिका कुमारी, श्रुति कुमारी, पल्लवी कुमारी, मधु कुमारी, चम्पा कुमारी, अमिषा कुमारी, साबरा खातुन, सिंधु कुमारी, काजल कुमारी, मनिषा कुमारी, गायत्री कुमारी, निभा कुमारी व निशा कुमारी को शामिल किया गया है, जबकि टीम कोच राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सिंधु यादव व टीम मैनेजर राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह को बनाया गया है।
हाकी सीवान टीम की घोषणा होने पर क्रीड़ा भारती सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह , सचिव नवीन सिंह परमार , सह जिला सचिव डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार , इष्टदेव तिवारी, काशी नाथ मिश्रा,घनश्याम शुक्ला, संजय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,सहित दर्जनों खेल प्रेमियों व खेल संगठनों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है ।
••••••••••••••••
परमार मीडिया, सीवान ( बिहार )