
बिहार राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका हाकी चैंपियनशिप के उद्घाटन के साथ ही पंजवार के नाम दर्ज हो जाएगा एक और नया कृतिमान
सिवान : बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिला सीवान में पावन घाघरा नदी के किनारे स्थित रघुनाथपुर प्रखंड का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक गांव पंजवार शनिवार 23 मार्च, देश की आन-बान- शान के लिए अपना अमर बलिदान देने वाले भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस के अवसर पर एक और कृतिमान गढ़ने जा रहा है ।
हालांकि कि पंजवार व कृतिमान दोनों एक दूसरे के प्रयाय ही बन चुके है ।
आधुनिकता के परिवेश से भरपूर, लेकिन अपनी गंवई संस्कृति को समेटे हुए पंजवार गांव केवल सीवान ही नहीं पूरे भोजपुरियां पट्टी के लिए पहले ही एक आदर्श मिसाल बन चुका है ।
मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि पूरे भोजपुरियां पट्टी में पंजवार की तरह शायद ही कोई गांव होगा जो आज के इस आधुनिकता व डिजिटल जमाने में भी अपनी माटी, गंवई संस्कृति, भाषा व संस्कृति के प्रति इतनी जागरूक हो ।
शिक्षा व संस्कृति, विशेषकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में इस गांव का पहले से ही डंका बज रहा था । अब 23 मार्च से यह गांव बालिका खेल – कूद के क्षेत्र में भी शंखनाद करने जा रहा है ।
पंजवार गांव बिहार राज्यस्तीय बालिका सब जूनियर हॉकी चैंपयनशिप 2019 का मेजबान बना है । इस गांव के उत्साहित युवा आयोजक बस इतना ही जानते हैं कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है । इससे अधिक कुछ नहीं । आयोजन समिति के अधिकांश सदस्यों ने हॉकी का खेल कभी प्रत्यक्ष नहीं देखा । लेकिन फिर भी पुरे मनोयोग से लगे हुए हैं राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका हाॅकी चैम्पियनशिप के सफलता के लिए ।
गौरतलब हो कि तीन महीने पहले पंजवार गांव ने अपने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैरीकॉम स्पोर्ट्स अकेडमी स्थापित किया । तब से लेकर रोज टीम बन रही है । खेल….हॉकी….. गांव…..लड़कियां …..समझा जा सकता है कितनी दुश्वारियां आयी होंगी । अब टीम तैयार है । इन्हें क्रिकेट खेलाइये क्रिकेट खेलेंगी । फुटबॉल खेलाइये फुटबॉल खेलेंगी ।
शुक्रवार को जब स्पोर्ट्स यूनिफार्म में पहली बार प्रभा प्रकाश डीग्री कालेज के खेल मैदान बेटियां उतरी तो कर्मयोगी गृहस्थ संत गुरूजी घनश्याम शुक्ल जी बरसों पुराना सपना साकार हो गया ।
गौरतलब हो कि आज जो भी पंजवार में दिखाई दे रहा है, अगर इसके पीछे कोई शक्स प्रेरणा पुरुष के रूप में खड़ा है तो वे हैं –
कर्मयोगी गृहस्थ संत गुरूजी घनश्याम शुक्ल जी व उनके शिष्यों की टोली ।
शनिवार को 12 बजे दिन में पंजवार में बिहार राज्यस्तरीय सब जूनियर बालिका हाकी चैंपियनशिप का उद्घाटन है । 23 से 26 मार्च तक अगले चार दिनों तक रोज मैच होने हैं । 12 टीमें भाग ले रही हैं ।26 को फाइनल मैच है ।
आप भी आइये …देखिये अपने पंजवार गांव को एक और नया कृतिमान गढ़ते हुए ।
••••••••••••
✍नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया, सीवान




Recent Comments