Θ बेतिया – पुलवामा में सैनिकों की शहादत से आहत भारतीय आजाद मंच एवं छात्र लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन

न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार :–
आज दिनांक 14 अगस्त 2020 पुलवामा में सैनिकों की शहादत से आहत भारतीय आजाद मंच एवं छात्र लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से स्थानीय शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि मार्च का आयोजन किया। श्रद्धांजलि मार्च का नेतृत्व विजय कुमार उपाध्यक्ष ने किया इस दौरान वंदे मातरम भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद शहीद जवान अमर रहे के नारों से पूरा बेतिया शहर गूंज उठा.श्रद्धांजलि मार्च स्थानीय शहीद स्मारक से निकलकर सोवा बाबू चौक लाल बाजार होते हुए विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए पुनः श्रद्धांजलि मार्च शहीद स्मारक पहुंचा.जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया.तत्पश्चात युवाओं ने शहीद जवान के याद में दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय आजाद मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश दुबे ने कहा कि आज ही का वह काला दिन है जिसमें हमारे देश के 40 वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान दिया है जिसे कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा. आज हमें अमर शहीद के बलिदान से सीख लेने की जरूरत है आज की युवा पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि उनका बलिदान व्यर्थ ना जाए. श्री दुबे ने कहा कि आज के युवा इन शहीदों के जीवन से सीख लें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का बोध विकसित करें।
वही छात्र लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक चौबे ने कहा कि हमारे इस सैनिक की वीरता अदम्य साहस के इतिहास को युवा पीढ़ी तक पहुंचा कर उनके पग चिन्हों पर चलना ही आज के दिन उस वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.श्री चौबे ने कहां की 14 अगस्त को ही पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे जांबाज सिपाही शहीद हो गए थे हमें अपने भारतीय सेना के वीर जवानों पर गर्व है 40 वीर सपूतों ने अपने प्राण देश की रक्षा के लिए न्यौछावर किए.आज समय की यही मांग है कि इस दिन हर वर्ष 14 फरवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाए. मौके पीयूष भवसागर विजय उपाध्याय भास्कर दुबे सरफराज अंसारी अजय शर्मा श्रीवास्तव सत्येंद्र यादव यादव अभय पांडे भास्कर भारद्वाज पुष्कर दुबेहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।




Recent Comments