बिहार के नए प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई
सीवान:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोयल को मनोनीत जाने पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे के बीच मिठाई बांटकर बधाई दी।प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के पुर्व महासचिव विनयचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि शक्ति सिंह गोयल को बिहार कि कमान सौपें जाने से पार्टी को एक नई ऊर्जा के साथ-साथ युवाओं को राजनीति में अवसर प्राप्त होंगे।इनके नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर पर युवाओ की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पुर्व महासचिव विनयचन्द्र श्रीवास्तव मधुबाला मिश्रा शिवधारी दुबे रामाकांत सिंह, मथुरा पंडित,ओम् प्रकाश मिश्रा बिजय सिंह बजरंग सिंह दिलीप मांझी मो शमीम बिजय शंकर दुबे,मेराज अहमद, रुदल यादव डोमा राम गणेश राम अमित कुमार प्रो तारिक सूजा ओम प्रकाश खरवार खुर्शीद आलम मो हक शमीम खान महिला प्रकोष्ठ के मधुबाला मिश्रा रमावती देवी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।