बिना प्रचार प्रसार के लगा बिजली विभाग का कैंप
#परवेज अख्तर/सिवान,
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को खेती के लिए विद्युत शिविर बिना प्रचार प्रसार के ही लगाया गय। इस कारण जानकारी के अभाव मेंं किसान शिविर में नहीं पहुंच सके। जेई संतोष कुमार ने बताया कि एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। यह कैंप क्षेत्र के वैसे उपभोक्ताओं के लिए है जो बिजली से खेत सिंचाई करते हैं। इन्हें यह निशुल्क कनेक्शन करना है। यह शिविर अगले बुधवार को भी आयोजित होगा। इस अवसर पर
राजन तिवारी, लाइनमैन मो. छोटे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments