
मारपीट के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से नदी में शव फेकने का आरोप
तरैया, (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित उच्च विद्यालय के समीप नट बस्ती निवासी संजय नट की संदिग्ध मौत और उसके बाद बिना शव का अंतिम संस्कार किए गंडक नदी में फेकने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो है। घटना शनिवार की दोपहर की बताई जा रही है।जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में कुछ लोग शव का हाथ-पैर पकड़कर गंडक नदी में फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के पुत्र ने पहले उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना है कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना से हुई है, जिसके चलते कुछ लोगों की मदद से शव को बिना अंतिम संस्कार के नदी में फेक दिया गया, ताकि साक्ष्य मिटाया जा सकें। वीडियो के आधार पर तरैया थाने की पुलिस मृतक के घर पहुंचे, लेकिन घर में ताला बंद मिला। पुलिस परिवार के सदस्यों की तलाश कर रही हैं। मामले में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है फिलहाल अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।




Recent Comments