राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।नानोसती जगदीशपुर मुख्य मार्ग में बुधवार के दिन नशे में धुत बाइक सवार व्यक्ति के चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह घटना आलमगंज बाजार चौक के पास घटी है सूचना मिलते ही वह जोलिया थाना के ऊपर थानाध्यक्ष उदय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर नशे में धुत बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है ।वही मृत बच्ची को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर हॉस्पिटल में भेज दिया है। बताया जाता है कि आवर कोरिया पंचायत के वार्ड नंबर 13 के ओम रेशमिया के यहां रिश्तेदारी में आई बच्ची का बाई के चपेट में आने से मौत हो गई है मृतक लड़की का नाम गुड़िया खातून बताया जा रहा है जो कि पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना का दरियापुर आबिद मियां की पुत्री बताई जा रही है ।गुड़िया खातून महज कुछ घंटे पूर्व ही अपने मौसी के घर आई थी जो नशे के धुत बाइक चालक के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाइक ग्लैमर लाल रंग बिना नंबर का है जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है ।बाइक चालक नौतन थाना क्षेत्र के बनवारा बाजार का यादोलाल साह के पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है ।वही मनिहारी के सुदामा सुदामा साह के पुत्र संदीप कुमार उर्फ ज्योति लाल कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ कर अपने कब्जे में ले रखा है ।कुछ लोगों को कहना है कि मामले को रफा-दफा करने में स्थानीय जनप्रतिनिधि कुछ लगे हुए हैं हालांकि घटना का सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।बता दे कि बाइक पर दो लोग सवार थे जिन्हें ग्रामीणों ने कब्जे में ले रखा है।