शुक्रवार, 28 सिंतबर को देशव्यापी बंद रहेंगे दवा दुकानें
छपरा (सारण): देश में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री करने के खिलाफ देश के केमिस्ट 28 सितंबर को दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। आल इंडिया केमिस्ट एवं बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोशियन के साथ ही सारण जिला औषधि विक्रेता के आह्वान पर सभी दवा विक्रेताओ ने बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया है। संघ के सदस्यों द्वारा बताया जा रहा है की सरकार से बार-बार दवाओं की ऑनलाइन बिक्री बंद करने की मांग करने के बाद भी कोई कदम न उठाए जाने के बाद एसोसिएशन की पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। उन्होंने बताया कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री इसलिए बंद होनी चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री होने से नशीली दवाओं को भी लोगों तक पहुंचाया जाता है। नकली दवाओं का वितरण होता है इससे केमिस्ट का नाम बदनाम होता है।