बिदूपुर मेंं ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा आधे दर्जन जख्मी
वैशाली जिले में बिदूपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विपरीत दिशा से आ रहे एक इनोवा कार ने ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे आधे दर्जन यात्री जख्मी हो गए। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पासवान चौक से पीले रंग की ऑटो में सवारी भर कर आ रहे थे कि जो ही चकसिकन्दर बाकरपुर डीएन राय चौक के समीप पहुंची की जन्दाहा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने विपरीत दिशा से ओवर टेक कर रहे थे। ओवरटेक के दौरान ऑटो को टकराते हुए सीधा एक पेड़ से जा ठोक दिया। ऑटो में बैठे करीब आधे दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन द्वारा ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। जबकि कार चालक घायल अवस्था में ही भागने में सफल हो गया। घायलों में मोहम्मद अशरफुल कादरी,मोहम्मद रफीक,खुर्शीद आलम तीनों झारखंड से अपने रिश्तेदार के यहाँ जन्दाहा जा रहे थे। वही सराय निवासी दिलीप कुमार व लालबाबू सिंह अपने भतीजी से मिलने अंधवारा जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।