सारण :समाजसेवी की 32 वी पुण्यतिथि मनी
————————————————————-
बलुआ मे समाजसेवी पुर्व मुखिया की पुण्य तिथि पर कम्बल वितरण-:
#न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर पंचायत के बलुआ गाँव मे पंचायत के पुर्व मुखिया एवं महान समाजसेवी स्व बाबु लाल राय की 32 वी पुण्य तिथि के अवसर पर अपने संबोधन मे स्थानीय विधायक मुनेश्वर चौधरी ने कहा कि बाबु लाल जी एक महान समाजसेवी थे । वे हमेशा गरीबों लाचारों की मदद को तत्पर रहते थे ।
इस अवसर पर सर्व प्रथम आगत अतिथियों ने स्व राय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके कृतित्व को याद किया ।
इस क्रम मे स्व राय के पौत्र स्थानीय मुखिया मुन्ना कुमार के द्वारा स्व बाबु लाल राय मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान मे दर्जनों गाँवों के लगभग 300 असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सदर सी ओ विजय कुमार सिंह व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पारस राय , मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार , जिला पार्षद प्रतिनिधि अमरनाथ राय , मुखिया रामपुजन सिंह , धनन्जय सिंह ,धर्मेन्द्र सिंह राजेन्द्र राय , महेश्वर चौधरी, सरपंच सर्वानन्द राय , बीडीसी मुल्की राय , पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह , शिवनाथ सिंह , सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन अधिवक्ता ओमप्रकाश राय ने किया ।




Recent Comments