सारण :पद्मावत के विरोध में राजपूत समाज के युवाओं ने फिल्म निर्माता का पुतला किया दहन

छपरा :दिनांक 20 जनवरी 2018 :
राजपूत समाज के युवाओं के द्वारा प्रभुनाथ नगर से निकलकर नगरपालिका चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया गया युवा नेता सा भाजपा सदर मंडल के अध्यक्ष धीरज सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महारानी पद्मवाती को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने कोशिश की जा रही है. पद्मावती से पद्मावत भंसाली के लिए फिल्म है लेकिन समाज के लिए इतिहास है और इतिहास से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जासकता । फ़िल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने वाले निर्माताओं को तुरंत जेल भेजा जाए एवं फिल्म पर पूर्णता बैन किया जाए। किसी भी कीमत पर किसी भी सिनेमा हॉल में यह फिल्म नहीं चलेगा चाहे इसके लिए हम लोगों को जो भी कुर्बानी देना पड़े हम लोग देंगे रानी पद्मावती एक जाति की नहीं है यह पूरे भारत के महिलाओं के स्वाभिमान संघर्ष की प्रतीक है भारतीय संस्कृति में स्वाभिमान से बड़ा कुछ भी नहीं है भारतीय परंपरा के अनुसार भारतीय संस्कृति के क्षेत्र 4 अगर होता है तो किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है रानी पद्मावती हमारी गुरूर है उनके लिए जो भी होगा भारतीय समाज करने के लिए तैयार है यह हमारी आस्था है और आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

इस अवसर पर सोनू सिंह राजकुमार सिंह फुल्टन सिंह छोटू सिंह सोनू सिंह पिंटू सिंह मटन सिंह सुमित कुमार सिंह मुकुल सिंहभार्गव सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments