
अमनौर । बाढग्रस्त इलाकों में घूमघूम कर रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ द्वारा भोजन के पैकेट व ओआरएस पाउडर के पैकेट का वितरण किया गया. रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा तारा अमनौर, परमानंद छपरा, नौरंगा आदि गांवों के बाढ़ पीडितों के बीच भोजन के पैकेट व ओआरएस के पैकेट का वितरण कर उनके हालचाल जाना. इस मौके पर मुख्य रूप से संघ के राष्ट्रीय सह सचिव अभिषेक कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार महतो, विश्वजीत चौहान, अमनौर प्रखण्ड प्रभारी अर्जुन महतो, डिमापुर सहप्रभारी श्री भगवान महतो, कोहिमा सहप्रभारी प्रमोद महतो, सक्रिय सदस्य सुनील कुमार, विकास महतो, पंचायत सहप्रभारी रामानंद महतो आदि कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments