स्वास्थ्य प्रबंधक ने चिकित्सक पर धमकी देने का लगाया आरोप
◆ चिकित्सक ने आरोप को बताया बेबुनियाद
【परवेज अख्तर/सिवान】;
हसनपुरा. प्रखंड स्थित सामुदायिक अस्पताल में कार्यरत हेल्थ मैनेजर ने सीएस को आवेदन देकर कथित चिकित्सक द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया है. उसने आवेदन में बताया है कि मैं पिछले 2009 से प्रबंधक के पद पर कार्यरत हुं दिनांक छह जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे तक कोई भी डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित नहीं थे. जिसकी सूचना मेरे द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार को दिया गया. तभी आरबीएस के डॉ महेंद्र कुमार ने मेरे कक्ष में आकर अभद्र व्यवहार कर धमकी देते हुये बोले कि आप महिला जात हैं.आपको एक माह का भी कार्य करने नही दूंगा. वहीं पूर्व में भी ऐसी धमकी उनके द्वारा दी जा चुका है. जिसकी सूचना जिला में दिये हैं. इस तरह की घटना के बाद कार्य करने में काफी परेशानी हो रही है. मैं दबाव में रहती हुं. श्रीमान से उचित निर्णय लेने की गुहार लगायी है. इस बाबत डॉ महेंद्र कुमार ने अपने उपर लगाए आरोप को बिल्कुल बेबुनियाद बताया कहा कि नव वर्ष में छह जनवरी को पहली बार मैनेजर साहेब दिखाई दिये. हमने बीपी आपरेटर खराब होने संबंधित पूछताछ किया तो उनको नागवार लगा.
—————




Recent Comments