अमनौर।मुहर्रम पर्व को लेकर सरकार से मिले दिशानिर्देश के अनुपालन के लिए स्थानीय प्रशासन  मुस्लिम समुदाय से संबंधित गांव व टोलो में जाकर लोगों को इसके लिए लोगों को जागरूक कर रही है. बुधवार को अमनौर बीडीओ व थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने अमनौर हरनारायण पंचायत के अमनौर ठाकुरबाड़ी के नजदीक मुस्लिम बस्ती मेंं एक बैठक कर  लोगों से कोविड19 को देखते हुए सरकार के निर्देश व नियम कानून के दायरे में ही मुहर्रम पर्व मनाये जाने पर अपनी सहमति जताई.  बीडीओ विभू विवेक ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा शख्स निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी धार्मिक आयोजन , जूलुस, सभा आदि भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध है. इस नियम का पालन करते हुए मुहर्रम पर्व के दौरान किसी प्रकार की जूलुस, भीड़ , ताजिया जूलुस, आखाड़ा कि आयोजन, डीजे साउंड आदि पर प्रतिबंध रहेगा.  वहीं थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि कोविड 19 को देखते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देशो का पालन करते हुए पर्व को मनाये. किसी प्रकार की लापरवाही व नियम का उल्लंघन करने वालो पर शख्स कार्रवाई की जायेगी.  उन्होंने लोगों से अफवाहों  से बचने की अपील की. तथा इस तरह की कोई बात हो तो इसकी  सूचना अविलम्ब  प्रशासन को देने की बात कही.  प्रशासन असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा . उक्त मौके पर  मुखिया पति
विजय कुमार विधार्थी, मकसूद आलम, लाल महम्मद, महम्मद निजामु, सल्लाउदीन, अब्दुल मनान, महम्मद ऐनुल,  सिकंदर मियां आदि दर्जनों लोग शामिल थे.