
नववर्ष का दिन लोगो मे खुशी माना रहे थे वही डीलर के घर छाया मातम
सोनपुर —नव वर्ष के लेकर जहां लोगों में काफी उत्साह और उमंग के साथ लोग नववर्ष मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर डीलर के घर मे मातम छा गया । नव वर्ष के दिन सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के डीलर अनिल राय को ट्रक ने ठोकर मारकर उसे घटनास्थल पर ही रविवार के दिन मौत की नींद सुला दिया । इस घटना के बाद से गांव में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल हो गया । इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई यहां पुलिस ने उसे शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । इस बात के जानकारी देते हुए सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया दिनेश राय एवं वार्ड सदस्य बसंत कुमार, समाजसेवी लालबाबू पटेल ने बताया कि सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के डीलर अनिल राय जो हाजीपुर से अपने घर नव वर्ष के दिन घर मे खुशी उमंग के साथ नव वर्ष मनाने के लिए सबलपुर मध्यवर्ती घर की ओर रविवार के जा रहा था । इसी बीच बालू लदे ट्रक ने सबलपुर पुरानी चाई टोला के पास ट्रक चालक ने साइकिल सवार डीलर अनिल राय को ठोकर मारकर उसे घटनास्थल पर ही उसकी मौत की नींद सुला दिया । ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । कई ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रक सबलपुर के ही है ।




Recent Comments