छपरा। उप विकास आयुक्त सारण अमित कुमार के द्वारा बताया गया कि महाराजगंज ससदीय क्षेत्र के जलालपुर प्रखंड अन्तर्गत क्षेत्रीय विपणन केन्द्र कोलकत्ता भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों के विशेष सर्वेक्षण हेतु दिनांक 03. 01.2023 को शिविर का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से 5 बजे अपराह्न तक सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तर के कर्मियों अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। सर्वेक्षण एलिम्को के देख-रेख में होगा। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सारण, छपरा को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित तिथि को चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यकतानुसार दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किया जा सके।
विशेष सर्वेक्षण कार्ड हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से पंचायत सचिव एवं विकास मित्र की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अलग से दिशा-निर्देश जारी करेंगे। शिविर में कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु गृह विभाग के दिशा-निर्देश के अक्षरश: अनुपालन हेतु एलिमको कानपुर को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। अंचलाधिकारी सर्वेक्षण शिविर में आय प्रमाण-पत्र निर्गत करने संबंधी पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। जिला प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, सारण, छपरा को निदेश दिया गया है कि वे निर्धारित शिविर में विकलांगता से संबंधित 02 विशेषज्ञ कर्मी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
उप महाप्रबंधक विपणन, एलिमको कानपुर को निर्धारित तिथि को दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण शिविर के फलाफल हेतु विशेषज्ञ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देशित किया गया है।