सिवान :रवि ने कोर्ट में किया सरेंडर
#रवि समेत चार उपद्रवियों ने सीजीएम कोर्ट में किया सरेंडर
#सिवान पुलिस पटना पुलिस के सहयोग से रवि के पटना ठिकाने पर भी की थी छापेमारी
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : रविवार को शहर में हुए उपद्रव का मुख्य आरोपी एवं कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति के राष्ट्रीय संयोजक रवि कुशवाहा ने पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बता दे कि रवि कुशवाहा के साथ कांड में नामजद तीन और आरोपियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालो में अरस्तू कुशवाहा, गोपाल जी कुशवाहा एवं हरेंद्र कुशवाहा है। सभी आरोपियों के ऊपर नगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी एवं रविवार से ही इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी। ज्ञात हो कि रविवार को बिना अनुमति के शहर में कुशवाहा समाज द्वारा रैली निकाली गई थी जिसमे डीजे, ट्रैक्टर एवं सैकड़ों बाइक पर हजारों लोग शामिल थे। रैली शहर के गांधी मैदान से निकल शहर में घूमते हुए सिवान रेलवे स्टेशन जा पहुंची जहां कुशवाहा सामाज के लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन एवं शहर में जमकर उत्पात मचाया गया। जहां कुशवाहा समाज के लोग रवि कुशवाहा के नेतृत्व में तीन घंटे तक रेल को रोक रखा था। जिसके कारण कई ट्रेनें लेट हुई थी एवं हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दे कि इस मामले में नगर थाने में रवि समेत 90 नामजद एवं एक हजार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एवं इस केस का मोनेटरिंग खुद एसपी नवीनचंद्र झा कर रहे थे। बता दे कि रवि कुशवाहा के गिरफ्तारी के लिए उसके कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी। लेकिन रवि पुलिस के गिरफ्त से बाहर था। वही पुलिस रवि की गिरफ्तारी के लिए कुर्की का आवेदन कोर्ट में देने की तैयारी में भी जुट गई थी। एवं इतना ही नही सिवान पुलिस पटना पुलिस के सहयोग से रवि के पटना ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। मंगलवार को एसपी को पटना जाने की सूचना को सूत्रों ने बताया कि वे खुद उसकी गिरफ्तारी के लिए पटना छापेमारी के लिए गए थे। इसकी भनक मिलते ही रवि मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिये ।वही रवि ने कहां कि सरकार कुशवाहा सामाज को दो भाग में बाटने की कोशिश कर रही है जो कभी पूरा नही होगा। कुशवाहा समाज के लोग डरने वाले नही है। हबीमारी रणनीति आगे भी बनेगी एवं कारवां निकल चुका है तो रुकने वाला नही है।




Recent Comments