● इस बार कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर में होगा सादे समारोह में झंडोत्तोलन

● राजकीय समारोह, परेड, झांकी, सद्भावना मार्च व खेल आयोजित नहीं किये जायेंगे


मढ़ौरा। मंगलवार को स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक हुयीं।जिसमें गणतंत्र दिवस की रूपरेखा तैयार की गई।एसडीओ श्री तिवारी ने कोरोना काल को लेकर गणतंत्र दिवस सादे समारोह में उत्साह पूर्वक मनाने का प्रस्ताव किया।जिसमें पूर्व की भांति सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों के साथ ऐतिहासिक शहीद स्मारक और अंबेडकर पार्क में सादे समारोहों में झंडोत्तोलन किया जाएगा।जबकि इस बार राजकीय समारोह, परेड, झांकी,सद्भावना मार्च व खेल के साथ ही संध्या का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।साथ ही झंडोत्तोलन स्थल पर कोरोना प्रोटोकॉल का भी सभी लोग पालन करेंगे।इसको लेकर अभी से ही सभी महकमों को एसडीओ ने तैयारियां करने का निर्देश दिये।उक्त प्रस्ताव का उपस्थित लोगों ने सहमति सहमति जताते हुए अनुमोदित किया।इस मौके पर स्थानीय अनुमंडल के अधिकारियों के साथ स्वास्थ ,नगर पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारी,गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।