बैंक से रुपए निकासी कर जा रहे युवक को पिस्तौल के बल किया छिनतई
बिदूपुर(वैशाली):बिदूपुर थाने क्षेत्र में आए दिन छिनतई जैसे अपराधी घटनाये आम बात हो गई हैं। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि यहा तो न ही आमआदमी सुरक्षित है और नही बैंक ग्राहक जब घटना होती हैं पुलिस प्राथमिक दर्ज कर लेती हैं। अपराधी और उचक्कों के प्रति अपनी हरकतें में नही आती हैं। पुलिस की रबैय से पीड़ित जब बरिये पदाधिकारी के पास शिकायत करती हैं तब स्थानीय पुलिस की नींद खुलती है औऱ उसी पर ही रॉब दिखाते हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय बिदूपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 10 हजार रुपए निकाल कर अपने घर लौट रहे मझौली निवासी उपेन्द्र राय को रास्ते में ही दिलावरपुर पोखर के पास बैठे दो उचक्के ने पिस्तौल दिखा बल पुरर्वक छीन लिया और चलते बना। इसके बाद उपेन्द्र राय के शोरगुल से पहुँचे ग्रमीणों ने बदमाशों को पकड़ने की प्रयासः किया हालांकि बदमाश बगीचा होने से भागने में सफल हो गया।