दरियापुर(सारण)। थाना क्षेत्र के मनपुरा पंचायत स्थित पेट्रोल पंप से पूरब कुछ ही दूरी पर बांसवाड़ी में एक युवक का शव गुरुवार की देर शाम पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान मनपुरा गांव के शिवनाथ राम का 35 वर्षीय पुत्र उमेश राम के रूप में किया गया है। युवक राजमिस्त्री के साथ रहकर मजदूर का काम करता था। अधिकांशत: अपना वक्त और पैसा शराब पीने में बर्बाद कर दिया करता था। ग्रामीणों और घर वालों के अनुसार युवक ज्यादातर अपना समय गांव में ही घूम कर बिताया करता था। जब बुधवार को देर रात घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने हर जगहों पर खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला । गुरुवार को शौचालय गए किसी ग्रामीणों की नजर बांसवाड़ी में एक युवक की शव पर पड़ी।
उसने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जब ग्रामीण उसके पास जाकर देखा तो चारों तरफ खून पसरा हुआ था। युवक मृत पड़ा था। युवक की पहचान करते ही ग्रामीणों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे दरियापुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने परिजनों द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार गांव के ही दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी अनिता देवी और चार छोटे छोटे मासूम बच्चों सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन हत्या के हर एंगल से जांच में जुट गई हैं। परिजनों द्वारा बनाए गए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा हत्या के बारे में पता लगाने में जुटी हुयी है।




Recent Comments