मांझी(सारण)। मनुष्यों की सेवा ही नारायण यानी ईश्वर की सेवा है। जरुरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है। समाजसेवी व समाज के सक्षम लोगों को समाज के जरुरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
यह बात राजद नेता व समाजसेवी श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष यादव ने मांझी प्रखंड क्षेत्र के नचाप, महुंई,आदि गांवों में संत रविदास जयंती के अवसर पर जरुरतमंदों को कंबल भेंटकर सम्मानित करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जरुरतमंद मनुष्यों की सेवा के लिए आगे आकर ही समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। श्री यादव ने संत रविदास के संदेशों को स्मरण दिलाते हुए कहा कि मानव सेवा के माध्यम से ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा अर्पण की जा सकती हनारा
इस दौरान नचाप गांव में संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।
इस मौके पर प्रो. अजीत कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, विक्रम सिंह, राघो सिंह, पूर्व मुखिया प्रदीप राम, केके सेंगर, जगलाल राम, मदन गोपाल सिंह, लाल साहब ठाकुर, अहमद अली, विनय कुमार सिंह, कर्मदेव राम, नारायण मांझी, वीरेंद्र तिवारी, सवलिया ठाकुर, बांके सिंह, रवि कुमार महतो, पप्पू यादव, इंदल यादव, हरेश राम, संतोष राम, दुलारचंद राम, योगेंद्र राम, वीरेंद्र महतो, सकलदेव राम, तेजनारायण सिंह, महेश राम आदि मौजूद रहे।